Search

Sunday, February 16, 2025

संप्रेषणा नाट्य मंच द्वारा भारत रंग महोतसव का आयोजन

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- संप्रेषणा नाट्य मंच की नवीन प्रस्तुति, नाटक पंचम वेद को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारत रंग महोतसव को हर्षोल्लास से मनाये  जाने के क्रम में संप्रेषणा नाट्य मंच, कटनी द्वारा  शहर की आयुध निर्माणी स्थित  संप्रेषणा नाट्य गृह  में नाटक पंचम वेद की सफलता पूर्वक प्रस्तुति दी गई संप्रेषणा नाट्य मंच, कटनी और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में भारत रंग महोत्सव  की श्रंखला  में एक नयी  प्रस्तुति दी गई है ज्ञात्वय हो की भारत रंग महोत्सव पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसका समापन विश्व जन रंग प्रस्तुतियों से  होगा पूरे भारत वर्ष की नाट्य संस्थाओ ने इसमें  भागीदारी ली है जिसमे संप्रेषणा नाट्य मंच, कटनी की तरफ से नाटक पंचम वेद का मंचन कल दिनांक 15 फरवरी को शाम 7  बजे से आयुध निर्माणी स्थित  संप्रेषणा नाट्य गृह   में हुआ नाटक का  निर्देशन संस्था के द्वारिका दाहिया द्वारा किया गया है नाटक में संस्था के आदित्य गोस्वामी,आकाश तिवारी, सतीश अहिरवार, शिवानी अहिरवार, कृतिका गुप्ता, आशुतोष गुप्ता,  शिवा रजक, शिवम् रजक, मोहित साहू,प्रियांशु श्रीवास्तव,खुशी शाक्या के दवारा मनमोहक  प्रस्तुति दे कर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template