Search

Tuesday, February 4, 2025

जैविक खाद बनाने की जानकारी दी गई

तेज खबर न्यूज़ दिनांक :-  4 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 4 के प्रस्तावित आदर्श ग्राम बंडा के 6 किसानों ने नवाबपुर संस्था के सचिव हीरामणि हल्दकर के नेतृत्व में बड़वारा विकासखंड के ग्राम जोगिया में स्पीड फार्मिंग करनाल के द्वारा किसान अरविंद सिंह के खेत में जैविक खाद बनाने  के लिए लगाए गए 250 पैड एवं उसमें बनाई गई जैविक खाद का अवलोकन किया। और जैविक खाद बनाने के लिए काम करने वाली उक्त संस्था के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त की। जिसमें संस्थान के द्वारा जानकारी दी गई कि किसी भी किसान के द्वारा जैविक खाद बनाने वाले पैड संस्था से निर्धारित शुल्क में प्राप्त कर और उन्हें अपने खेतों में लगाकर या विभिन्न माध्यमों से तैयार की गई जैविक खाद₹8 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जाएगी, एवं किसान द्वारा तैयार किए गए जैविक उत्पाद भी संबंधित संस्थान द्वारा खरीदे जाएंगे, जैविक खाद और जैविक कृषि को बढ़ावा देने की दृष्टि से इस संस्थान के द्वारा जैविक खाद बनाने का यह कार्य ग्राम जोगिया ब्लॉक बड़वारा में बृहद रूप में प्रारंभ किया गया है। जैविक कृषि करने के लिए तैयार किसान उक्त संस्थान के द्वारा तैयार बड़े केंचुए₹250 प्रति किलोग्राम की दर से प्राप्त कर सकते हैं जो केंचुए जैविक कृषि बनाने में उपयोगी है।

   मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा ग्राम बंडा को आदर्श ग्राम बनाने के लिए विशेष रूप से जैविक कृषि को बढ़ावा देने व पूर्ण जैविक ग्राम बनाने के साथ-साथ वंचित वर्गों और महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का कार्य पूर्ण करना है। साथ ही ग्राम में अन्य मूलभूत विषयों पर कार्य करके ग्राम को आदर्श ग्राम का स्वरूप प्रदान किया जाना है इस कार्य को नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से पूर्ण किया जाने का लक्ष्य लिया गया है।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template