Search

Saturday, January 25, 2025

सैंकड़ों जन्मों के पश्चात् पुण्य करने पर ही किसी को भारत की भूमि पर मनुष्य के रूप में जन्म मिलता है। -अर्पित पोद्दार

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- कटनी के पूर्व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अर्पित पोद्दार ने 76वें गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश के स्वतंत्रता सेनानियों व संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र की अद्वितीय उपलब्धि और संविधान निर्माण का पर्व है। यह हमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।

      अर्पित पोद्दार ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान और नारी शक्ति के विकास हेतु चल रही योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुशासन और सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित है।

     उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री  के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सक्रिय योगदान दें। अर्पित पोद्दार ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझने और देश के विकास में हर संभव योगदान देने का अवसर प्रदान करता है।

     गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर अर्पित पोद्दार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से देशभक्ति की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का प्रण लेने का आग्रह किया।

              हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान

              भारत का गौरव, भारत की पहचान


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template