Search

Wednesday, September 25, 2024

आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रेरणास्रोत बने हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार- अर्पित पोद्दार


 कटनी :- भारतीय जनता पार्टी के प्रेरक विचारक और प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की 108वीं जयंती के अवसर पर हिंद रक्षक दल द्वारा संगोष्ठी का आयोजन दुर्गा चौक मंदिर के पास खिरहनी में किया गया। इस संगोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। 

        मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्पित पोद्दार ने पंडित दीनदयाल  की एकात्म मानववाद की विचारधारा और अंत्योदय के सिद्धांत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय  का जीवन और उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

      इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गिरिराज किशोर 'राजू' पोद्दार  ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल  ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की। उनकी एकात्म मानववाद की विचारधारा ने समाज के सबसे कमजोर वर्ग को सशक्त करने और समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त किया।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद बच्चू निषाद ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप गौतम उपस्थित रहे। 

     हिंद रक्षक दल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने भी भाग लिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के विचारों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर चर्चा की।

अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template