Search

Wednesday, September 25, 2024

माधव नगर पुलिस ने 5 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को सिवनी जिले से किया गिरफ्तार


कटनी :- थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में माधव नगर पुलिस टीम ने स्थाई वारंटी को सिवनी जिले से पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

       जानकारी अनुसार दिनांक 12.05.2023 को माननीय न्यायालय, मुदित लटोरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा प्रकरण क्रमांक 04/19 के तहत धारा 138 एन.आई. एक्ट में जारी स्थाई वारंटी सुनील सेलके पिता स्व. गजानन राव सेलके, उम्र 47 वर्ष, निवासी लक्ष्मी प्रिंटिंग प्रेस के पीछे नेहरू रोड सुभाष वार्ड जिला सिवनी जो पिछले लगभग 5 वर्षों से फरार था। जिसे पूर्व में भी कई बार जिला सिवनी में जाकर उसकी तलाश की गई थी, लेकिन वह लगातार अपने निवास स्थान से फरार चल रहा था। जिसे दिनांक 24.09.2024 को थाना माधवनगर कटनी एवं थाना कोतवाली सिवनी की संयुक्त टीम ने सक्रियता दिखाते हुए स्थाई वारंटी सुनील सेलके को उसके गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

       इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, सउनि राम नरेश मिश्रा, प्र.आर. रवि मोहन जाटव, आर. सुनोज दुबे, उमाकांत तिवारी, बृजकिशोर, राघवेन्द्र के साथ-साथ थाना कोतवाली जिला सिवनी के उनि अशोक बघेल, प्र.आर. राम अवतार, आर. प्रतीक बघेल, अमित, महेन्द्र, म.आर. फरीन खान की सराहनीय भूमिका रही।

                         पुलिस का संदेश

      कटनी पुलिस कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध है।


                          अशोक कुमार मिश्रा 

                                  संयोजक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template