आज मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों को ₹1,574 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की गई। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर इस माह महिलाओं को ₹250 अतिरिक्त दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश में उठाया गया यह कदम भाजपा सरकार की महिलाओं के उत्थान के प्रति सकारात्मक सोच को प्रदर्शित करता है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार न सिर्फ नित नए कदम उठा रही है, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी ध्यान दे रही है।
निश्चित ही राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे इस निर्णय से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा, साथ ही वे आर्थिक रूप से सशक्त भी होगी। भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान हेतु संकल्पबद्ध है।
इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री का आभार।
No comments:
Post a Comment