Search

Friday, August 16, 2024

एक बार फिर थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकले 14 वर्षीय बालक को 21 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया!


कटनी :- दिनांक  15.8.24 के रात्रि करीबन 12:39 बजे फरियादी धन सिंह पिता मोतीलाल साहू उम्र 50 साल निवासी चांदी की दफाई वोडाफोन टावर के पास थाना रंगनाथ नगर नें थाने मेँ आकर सूचना दिया कि उसका 14 वर्षीय बालक दोपहर करीबन 3:00 से लापता है |तो मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया |  पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर द्वारा तुरंत ही टीम गठित कर शहर के  विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया, और कड़ी मशक्कत के बाद उक्त  14 वर्षीय बालक को मेन स्टेशन कटनी थाना कोतवाली क्षेत्र से दस्तयाब कर  सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई उक्त बालक की दस्तयाबी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक प्रभाकर, महिला आरक्षक रुचिका की सराहनीय भूमिका रही ।

                        अशोक कुमार मिश्रा 

                               संयोजक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template